सीवान, मार्च 4 -- बिहार में जेल में बंद एक बंदी ने अपनी युवती से कचहरी परिसर स्थित मंदिर परिसर में शादी रचायी। शादी रचाने वाला बंदी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी हरेराम सिंह है, जबकि प्रेमिका युवती उसी थाना क्षेत्र की रहनेवाली बत्राइ गई है। शादी में दोनों के परिजन के अलावे, अधिवक्ता व पुलिस साक्षी के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, इस तरह की घटना देखकर हैरत में पड़े लोग भी काफी देर तक संपन्न हो रही इस शादी में जमे रहे। शादी के बाद बंदी हरेराम सिंह एक बार फिर स्थानीय मंडलकारा में भेज दिया गया। बताया गया कि हरेराम सिंह व युवती दोनों एक - दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिजन इस प्रेम से नाखुश थे। जब दोनों साथ रहने का फैसला किये तो परिजन ने हरेराम सिंह के खिलाफ जबरन लड़की के भगाने का मामला दर्ज करा दिए। पुलिस न त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.