पटना, दिसम्बर 11 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक क्रांति का स्वर्णिम दौर शुरू हो चुका है। आगामी पांच साल का कालखंड बिहार के समग्र विकास, सामाजिक प्रगति और आर्थिक परिवर्तन का सुनहरा अध्याय साबित होगा। राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए दौर की शुरुआत करते हुए आधुनिक उद्योगों की स्थापना, निवेश के अनुकूल माहौल तथा बेहतर आधारभूत संरचना के निर्माण पर निर्णायक कदम उठा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...