बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बलिया, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन रविवार को बलिया नगर परिषद के वार्ड नं. 6 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, बेगूसराय जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, भाजपा के कृष्णमोहन पप्पू, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री राकेश पाण्डेय, कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, मंडल अध्यक्ष कुंदन रस्तोगी, नितेश कुमार साहू, सुनील जायसवाल के अलावा पार्टी के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए। वक्ताओं ने पार्टी संगठन के वर्तमान और इतिहास की चर्चा के साथ ही आगामी कार्यक्रम की भी चर्चा विस्तार से की। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार पुनः बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.