गढ़वा, नवम्बर 15 -- फोटो संख्या सात: बिहार में एनडीए की जीत पर निकली जुलूस में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो व अन्य गढ़वा। बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा भाजपा के प्रचंड जीत विकास की जीत है। मोदी व नीतीश के मॉडल की जीत है। वहीं मंडल अध्यक्ष उमेश ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार और उसके विकास की जीत है। अब जनता झूठे झांसे में नहीं आएगी। गरीब, दलित, पिछड़ा सभी के विकास के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है । मोदी, नीतीश, मांझी, चिराग, उपेंद्र कुशवाहा का बिहार है। एनडीए जो वादा करती है उसे पूरा करती है। मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, ...