कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे कोडरमा जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। जिले के झुमरी तिलैया में शुक्रवार की शाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजय उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। एनडीए की जीत की घोषणा होते ही झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध झंडा चौक पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए। चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी की गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्साह व्यक्त किया। 'भारत माता की जय' और 'एनडीए ज़िंदाबाद' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.