कोडरमा, नवम्बर 15 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा चंदवारा मंडल ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए जश्न मनाया। साथ हीं उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, विशेष तौर से योगी-मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार व चिराग पासवान के सघन प्रयास की जीत है। चंदवारा मंडल के सारे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर किया करते हुए मिठाई बांटकर आपस में एक दूसरे को बधाई दी व फटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा चंदवारा मंडल के मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, सांसद प्रतिनिधि चंदवारा प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, महामंत्री नंदकिशोर सोनी,मंत्री मुन्ना कुमार बर्णवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बरनवाल, बाल गोविंद सोनी, कुलदीप सोनी, संतोष सोनी, उमेश सोनी, मु...