हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 10 -- बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। भोजपुर जिले के जगदीशपुर क्षेत्र के कौरा गांव के समीप रविवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार भाग रहे अपराधियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इनमें कुख्यात छोटू मिश्रा सहित दो अपराधियों को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रोहतास निवासी छोटू मिश्रा और दूसरा भोजपुर का विपुल तिवारी है। इनके पास से दो देसी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गयी हैं। एक अपाची बाइक भी जब्त की गयी है। छोटू मिश्रा तीन माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इधर, अपराधियों की गोली से जख्मी प्रॉपर्टी डीलर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासी स्वर्गीय अनुराग सिंह का 36 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह हैं। इनका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित एक अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.