किशनगंज, अगस्त 31 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। ठाकुरगंज में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुबह से बूंदाबांदी की हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर चुनावी जोश का परिचय दिया। सम्मेलन में प्रदेश से आये कई मंत्री व महत्वपूर्ण नेताओं ने संबोधित किया। जिसमें मुख्य रुप से जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह, मंत्री जनक राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। समारोह का उद्घाटन करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पिछली चुनावी चूक सुधारने का संकल्प लिया और कहा कि इस बार एनडीए की मजबूती से प्रदेश में एक सशक्त सरकार बनाने की दिशा में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.