हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 28 -- पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर बिहार सहित देश भर के बैंकों में मंगलवार को हड़ताल रही। बिहार में सार्वजनिक क्षेत्र, ग्रामीण और सहकारिता बैंकों की आठ हजार से अधिक शाखाओं में ताले लटके रहे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि बिहार में करीब 50 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। ज्यादातर जगहों पर निजी बैंक हड़ताल से दूर रहे। सरकारी बैंकों की शाखाओं में नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट तथा आरटीजीएस-नेफ्ट का कारोबार ठप रहा। लगातार तीन दिन की छुट्टी में नकद निकासी के कारण कई एटीएम खाली हो गये। ग्राहक निजी बैंकों के एटीएम खोजते दिखे। देशभर में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर देशभर में आठ लाख कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.