बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड के उत्कर्ष मैरेज हॉल में शुक्रवार को जदयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए अतिथियों को बेगूसराय के उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के द्वारा चादर व माला से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि उपस्थित बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एक करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। अभी यहां पर 25 लोग सदस्यता लिए हैं और जितने लोग सदस्य बने हैं, वे सब 25-25 सदस्य बनाएंगे और उसके बाद वे क्रियाशील सदस्य की श्रेणी में आ जाएंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय के पूर्व मुख्य पार्षद सह जदयू नेता संजय कुमार सिंह ने...