एक संवाददाता, फरवरी 13 -- बिहार में अब एक और छात्रा की जान चली गई है। इस बार सीवान जिले के जीरादेई में एक छात्रा की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। यहां जीरदेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक की पिटाई से नाराज एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका मदन साह की 28 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी है। घटना के संबंध में मृतका के पिता मदन साह ने बताया कि गांव में दो लोगों का मटकोर का कार्यक्रम था। इनकी बेटी भी मटकोर में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक इनकी बेटी का पीछा करने लगा। जब बेटी भागने लगी तो युवक ने इसकी पिटाई कर दी। मटकोर कार्यक्रम से घर वापस लौटकर रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।क्या कहते थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि एक युवती के आत्महत्या करने की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.