पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उद्योग विभाग की ओर से 19-20 मई 2025 को ज्ञान भवन पटना में रिवर्स बायर सेलर मीट (आरबीएसएम) का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य और कृषि आधारित क्षेत्र पर केंद्रित रिवर्स बायर सेलर मीट हो रही है। यह पहल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के सहयोग से की जा रही है। आरबीएसएम में 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और आयातकों के साथ-साथ प्रमुख भारतीय निर्यातकों की मेज़बानी होगी, ताकि सार्थक व्यापार साझेदारी की संभावना तलाशी जा सके और उसे स्थापित किया जा सके। इसमें पूर्णिया के जाने-माने मखाना एक्सपोर्टर मनीष कुमार को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मीट बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.