पटना, जनवरी 6 -- वर्ष 2025 में 6.30 करोड़ से अधिक देसी, जबकि सात लाख विदेशी पर्यटक बिहार आए। इससे पहले वर्ष 2024 में छह करोड़ 60 लाख पर्यटक बिहार घूमने आए थे। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मंगलवार को अपने कक्ष में आयोजित कैलेंडर लोकार्पण समारोह में पर्यटकों की संख्या की जानकारी दी। कहा कि सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण 42 महीने में पूरा कर लिया जायेगा। मंदिर का निर्माण पूरा होने पर यूपी के अयोध्या की तरह बिहार के सीतामढ़ी में भी धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन मंत्री ने विभाग के नये कैलेंडर के साथ डायरी और टेबल कैलेंडर का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि विभाग में चल रही व लंबित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर 100 दिन का रोडमैप तैयार किया गया है। इसके आधार पर नियमित समीक्षा कर उनमें आ रही बाधाओं को दूर किया जायेगा। बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.