आरा, मई 13 -- -आरा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 15 को होगी आरा। निज प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। बिहार में इस बार बदलाव का वातारण है। ये बातें मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। कहा कि चुनाव को ले जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 15 मई को आरा के होटल ग्रांड के सभागार में अहम बैठक होगी। यह आयोजन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ आयोजित हो रहा है। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। नेताओं के सम्मान में शहर को कांग्रेस के झंडे-बैनरों से सजाने की तैयारी जोरों पर है। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने ब...