पटना, मई 6 -- Bihar Tourist Places: बिहार में मई और जून महीने में अक्सर भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति रहती है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में जंगल, पहाड़ और नदी-झरनों के बीच अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। बिहार में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम में घूमने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इनमें कुछ हिल स्टेशन तो कुछ वाटरफॉल हैं। इनके बारे में यहां नीचे जानकारी दी जा रही है।सोमेश्वर हिल्स: पश्चिम चंपारण जिले में रामनगर के पास स्थित यह हिल स्टेशन गर्मी की छुट्टियों में घूमने का बेहतरीन विकल्प है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र का हिस्सा होने के चलते भीषण गर्मी के सीजन में भी यहां ठंडक रहती है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून देती है। यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी रोमांचक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.