एक संवाददाता, मई 1 -- बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। इस घटना में युवक जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहां गांव में मंगलवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गया। पीड़ित बृजहान मांझी का पुत्र कमलेश मांझी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारात में किसी से कहासुनी होने पर तेजाब फेंका गया है। हमले में कमलेश का चेहरा और शरीर झुलस गया है। डॉक्टरों ने उसके 18 प्रतिशत जलने की बात कही है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.