पटना, मार्च 22 -- Bihar Weather Today Forecast: बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राज्यभर में आंधी और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को भी कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पड़ोसी राज्य झारखंड में शुक्रवार को कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पूरे बिहार में आंधी, बारिश और मेघगर्जन के आसार बने रहेंगे। कुछ-कुछ जगहों पर ठनका गिरने का भी खतरा है। वहीं, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बरसात के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। अन्य सभी जिलों में तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.