पटना, अक्टूबर 6 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि अब बिहार में सत्ता का बदलाव होगा। बिहार में एनडीए सरकार का जाना तय है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में 3.59 लाख करोड़ की राशि का बजट खर्च ही नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। बिहार में जातिगत सर्वे रिपोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति बदतर है। इसलिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का संकल्प है कि सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और शिक्षा स्वास्थ्य पर अधिकार कांग्रेस सुनिश्चित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...