सासाराम, नवम्बर 6 -- करगहर, एक संवाददाता। बिहार में अब लालटेन की लौ बुझ चुकी है लोगों की उम्मीदें सिर्फ एनडीए पर टिकी है। पंजा और लालटेन ने प्रदेश को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। उक्त बातें गुरुवार को कोचस विद्यालय खेल मैदान में बोलते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि 2005 में एनडीए सरकार को किस हालत में सत्ता प्राप्त हुई थी यह किसी से छिपी नहीं है। अपराधियों का खुलेआम तांडव , अपहरण, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और भूखमरी की स्थिति व्याप्त थी। सड़क, शिक्षा और चिकित्सा की स्थिति बद से बदतर थी। इस अराजक स्थिति में प्रदेश की बागडोर नीतीश कुमार ने संभाली थी। 20 वर्षों के दौरान विकास की गति में दिन दुना रात चौगुनी वृद्धि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.