पटना, जनवरी 30 -- बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि फरवरी महीने में रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। यानी लोग अब रविवार के दिन भी भूमि की खरीद-बिक्री का निबंधन (रजिस्ट्री) करा सकेंगे। हालांकि महाशिवरात्रि की छुट्टी के दिन निबंधन कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने शुक्रवार को आधिकारिक जानकारी दी। विभाग के अनुसार, फरवरी में महाशिवरात्रि को छोड़कर बाकी सभी दिनों में आम नागरिक निबंधन कार्यालय जाकर रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य करवा सकते हैं। सरकार के इस निर्णय से खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो नौकरी या अन्य कारणों से सप्ताह के दिनों में निबंधन कार्यालय नहीं जा पाते। रविवार को कार्यालय खुले रहने से लोगों को अतिरिक्त समय मिलेगा और कामकाज में सु...