संजय कुमार, अप्रैल 7 -- शराबबंदी वाले बिहार में नीतीश कुमार सरकार अब ताड़ के पेड़ों का सर्वेक्षण कराएगी। ताड़ के पेड़ से ताड़ी जमा करने के लिए लगी लबनी की भी गिनती होगी। साथ ही ताड़ पेड़ के मालिकों का डेटाबेस भी तैयार होगा। यह सारी तैयारी मुख्यमंत्री नीरा संवर्धन योजना के लिए की जा रही है। 15 अप्रैल को इस योजना की शुरुआत हो सकती है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण के लिए पांच सीनियर अफसरों को जिम्मेदारी दी है। ये पदाधिकारी को जीविका और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में इलाके का भ्रमण करेंगे और योजना की प्रगति से उत्पाद आयुक्त को नियमित अपडेट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत ताड़ के पेड़ में लगे लबनी (टैपर) का भी सर्वेक्षण होगा और इसका भी डेटाबेस बनाया जाएगा। बिहार में नीरा उत्पाद को बढ़ावा देने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.