मुख्य संवाददाता, जुलाई 17 -- बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान राज्य के सात जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। वहीं, पूरे राज्य में अब मात्र 54,07,483 फॉर्म जमा कराया जाना शेष रह गया है। जो कि कुल मतदाताओं का 6.85 प्रतिशत है। बुधवार को चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 35,69,435 मतदाता (4.5 प्रतिशत) मतदाता अपने पते पर नहीं मिले हैं, जबकि अबतक स्थायी रूप से निवास स्थान परिवर्तित कर चुके मतदाताओं की संख्या 17,37,336 (2.2 प्रतिशत) पाई गई है। वहीं, पुनरीक्षण के दौरान अबतक 12 लाख 55 हजार 620 मतदाता मृत पाए गए है। आयोग के अनुसार एक से अधिक स्थानों पर नामांकित 5,76,479 मतदाताओं (0.73 प्रतिशत) के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए गए हैं और इनकी पहचान की जा चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, जमुई में 90.68 प्रतिश...