रोहतास, जुलाई 17 -- बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधियों ने अब रोहतास जिले के सासाराम में जदयू के ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या कर दी है। सासाराम में तिलौथू के अमरा गांव में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह की हत्या कर दी गई है। गोशाला में धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई है। जेडीयू ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह ने दो महीने पहले ही गौशाला बनाया था। वो यहीं पर रह कर मवेशियों की देखरेख करते थे। खाली समय में वो ऑटो-रिक्शा भी चलाते थे। पारसनाथ सिंह के तीन लड़के हैं। उनका बड़ा लड़का राकेश कुमार उर्फ़ भोला जदयू का प्रखंड अध्यक्ष है। पारसनाथ सिंह की हत्या से उनकी पत्नी शांति देवी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.