अररिया, मार्च 13 -- बिहार में बड़ा कांड हुआ है। यहां एक दारोगा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। इस टीम में दारोगा राजीव कुमार मल्ल भी शामिल थे। लेकिन राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर उन्हें मार डाला है। राजीव मल्ल फुलकाहा थाने में तैनात थे। मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे फुलकाहा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में ग्रामीणों की भीड़ में असामाजिक तत्वों की धक्का-मुक्की और पिटाई से दारोगा राजीव कुमार मल्ल की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब गुप्त सूचना पर दारोगा मल्ल अपने साथियों के साथ एक बदमाश की गिरफ्तारी करने लक्ष्मीपुर गांव गए थे। वह बदमाश पकड़ा भी गया। लेकिन ग्रामीण ने उसे छुड़ा लिया। बताया जाता है इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने दारोगा की जमकर पिटाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.