निज संवाददाता, फरवरी 9 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में कथावाचक अनिरूद्धाचार्य के कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। रक्सौल में आयोजित इस कार्यक्रम में हुए हंगामे में 3 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, शहर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के पंडाल में प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना में भीड़ के दबाव के कारण प्रवेश द्वार का गेट टूट गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान दो-तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कथावाचक पंडाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी उनके साथ दर्जनों श्रद्धालु बिना पास के वीआईपी गेट से अं...