अलीगढ़, फरवरी 7 -- अतरौली, संवाददाता। नगर के मोहल्ला सराय खोखल निवासी कौशल ने बताया कि उनके चार पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा विपिन दिल्ली में मजदूरी करता था। बिहार की एक युवती से उसने करीब 14 माह पहले शादी कर ली थी। दंपति दिल्ली में ही रहते थे। डेढ़ महीने पहले विपिन की पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया था। 20 जनवरी को विपिन अपनी पत्नी और नवजात बच्ची के साथ ससुराल बिहार गया था। तभी से विपिन वहीं रह रहा था। सोमवार को उसने अपनी मां कमलेश को फोन किया। फोन व वह घबराया हुआ था। उसने खुद की जान को खतरा बताते हुए कुछ पैसे फोन पर भेजने की बात कही थी ताकि वह अतरौली आ सके। लेकिन मंगलवार सुबह विपिन के खून से लथपथ शव का फोटो मोबाइल वाहटसअप पर उसकी पत्नी ने भेजा और कहा कि रेल से गिरकर उनकी मौत हो गई है। इससे पिता अपने परिचित लोगों को लेकर बिहार पहुंचा। कौशल ने...