जहानाबाद, जनवरी 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पीड़ित दिवंगत बेटी के परिजनों तथा उनके पिता से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। घटना की पूरी जानकारी से अवगत होकर इसके विरुद्ध जारी संघर्ष को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। संघ के महासचिव ने इस अवसर पर परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य के प्रत्येक शिक्षक इस विपदा की घड़ी में परिजनों के साथ हैं। सूबे के शिक्षकों में इस विभत्स घटना के कारण भारी आक्रोश है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ इसकी घोर निंदा करते हुए बिहार सरकार से दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता है। राज्य महासचिव के साथ राज्य कोषाध्यक्ष प्रवीण, सचिव छात्र कल्याण परिषद के सचिव मृत्युंजय कुमार, जहानाबाद जिला ईकाई के सचिव दुर्गेश कुमार,...