पटना, मार्च 10 -- बिहार में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सियासी दलों की जुबानी जंग के बीच पटना के चौक-चौराहों पर लगे आरजेडी चीफ लालू यादव के पोस्टरों पर घमासान छिड़ गया है। 10 मार्च 1990 को काला दिन बताते हुए लालू यादव पर हमला बोला गया है। इसी दिन पहली बार लालू बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। पटना में पोस्टर लगाने वाले कौन है, इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टरों में लालू को ढोल बजाते, दातून चबाते दिखाया गया है। और लिखा है कि आज ही लालू ने बिहार का ढोल बजाने और चारा खाने की की शपथ ली थी। हर पोस्टर में लिखा गया कि बिहार भूलेगा नहीं। सभी पोस्टरों का बैकग्राउंड काला है। हर पोस्टर में अलग-अलग मैसेज लिखा हुआ है। एक पोस्टर में लिखा गया है, भूलेगा नहीं बिहार, 10 मार्च 1990 का वो काला दिन, जब लालू ने गाय का चारा भी चर लेने की शपथ ली थी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.