पटना, फरवरी 15 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा कि विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। बिहार भूमि पोर्टल पर किया गया निर्धारित सर्वर मेंटेनेंस डिजिटल भूमि सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी सेवाएं तेज, त्रुटिरहित और सुरक्षित रूप में उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से पोर्टल की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने तथा डेटा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तकनीकी उन्नयन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्षेत्रफल का मानकीकरण, हेक्टेयर से एकड़ एवं डिसमिल में रूपांतरण के साथ तकनीकी सत्यापन के बाद कुल रकबा निर्धारण एवं अभिलेख अद्यतन भी किया गया है। नागरिकों की ओर दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते ...