नवादा, फरवरी 22 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पांचवें दिन शनिवार को भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की गई। किसी परीक्षा केन्द्र से कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ। पांचवें दिन जिले के 33 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के पांचवें दिन दोनों पालियों में कुल 34755 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 33042 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में 713 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कुल 16,765 परीक्षार्थियों में से 16,417 उपस्थित रहे, जबकि 348 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 17,990 परीक्षार्थियों में से 17,625 परीक्षार्थी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.