पटना, अप्रैल 23 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि की घोषणा कर दी है। 24 अप्रैल से बिहार बोर्ड के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट (ओएफएसएस) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। 10006 शिक्षण संस्थानों में 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई है। विद्यार्थी https://www.ofssbihar.net वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 350 रुपये है। शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि आवेदन करने से पहले विद्यार्थी कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और कॉमन प्रोसपेक्टस को अवश्य पढ़ लें। उसमें आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां हैं। ऑनलाइन आवेदन चुना गया विकल्प ही अंतिम विकल्प माना जाएगा। नामांकन के समय उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.