मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सख्त व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। निर्धारित आंकड़ों के अनुसार, सोशल साइंस की परीक्षा में कुल 19078 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 18584 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 494 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.