गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने सोमवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। धान की भूसी से लदे एक ट्रक में बेहद शातिराना तरीके से शराब छुपाकर रखी गई थी। बलथरी पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जो ऊपर से धान की भूसी से भरा प्रतीत हो रहा था। कागजातों की जांच के दौरान चालक के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद ट्रक की गहन तलाशी ली गई, जिसमें धान की भूसी के नीचे भारी मात्रा में शराब के कार्टन छुपाकर रखे गए थे। पुलिस ने ट्रक से कुल 989 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बिहार ...