भागलपुर, जुलाई 21 -- महिषी। महिषी विधान सभा के अंतर्गत महिषी प्रखंड के पस्तवार पंचायत में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रो बिमल कांत संभावित प्रत्याशी ने भाग लिया और लोगों से संवाद किया। इस सभा में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सम्मानित सह संयोजक सरवर, जिलाध्यक्ष श्नवल किशोर सिंह , प्रमंडलीय चुनाव अभियान समिति के संयोजक शमीम अनवर समेत कई नेता गण मंचस्थ हुए। सभा में अच्छी संख्या में भीड़ और लोगों में उत्साह देखा गया। सभी नेतागण संतुष्ट और प्रसन्न दिखे। प्रो बिमल कांत ने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रो बिमल कांत ने लोगों से संवाद किया और उनके मुद्दों को समझने की कोशिश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...