पटना, मार्च 22 -- 'मैं संकल्प लेता हूं कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। जब एकसाथ हजारों की संख्या में बापू सभागार में आए लोगों ने इस संकल्प को लिया तो पूरा सभागार गूंज उठा। मौका था लेट्स इंस्पायर बिहार के चौथे स्थापना दिवस पर शनिवार को बापू सभागार में आयोजित विकसित बिहार संकल्प महासभा का। मौके पर अभियान के मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बदलाव लाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए त्याग करना पड़ेगा और कीमत चुकानी पड़ेगी। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान ने गति पकड़ ली है। चार साल बाद बिहार टेकऑफ के लिए तैयार है। मौजूद सभी ने जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग और विचारधाराओं से ऊपर उठकर 2047 तक विकसित भारत के भीतर विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.