मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार बजट- 2026-27 में मुंगेर वन प्रमंडल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास निर्माण का वित्तीय प्रावधान किया गया है। मुंगेर वन प्रमंडल में कार्यरत हजारों कर्मियों और अधिकारियों के पास अब तक आवास की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में कर्मी और अधिकारी किराए के मकानों में रहते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक भार झेलना पड़ता था। नए आवास बनने से इन्हें इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बजट में आवास निर्माण के अलावा प्रमंडल में चहारदीवारी, कार्यालय परिसर की मरम्मत और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे वन कर्मचारियों की कार्यक्षमता और समर्पण में वृद्धि होने की संभावना है। वन अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि, यह क...