भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद अनामिका सिंह शनिवार को भागलपुर सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार बजट को लेकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बिहार बजट सभी वर्गों के लिए खास है। पिछले बजट की तुलना में इसमें 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है, जिसमें महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गंगा रोजगार का बड़ा माध्यम बनेगी। गंगा कॉरिडोर के निर्माण से न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...