सहरसा, फरवरी 4 -- सहरसा, वरीय संवाददाता। बिहार बजट 2026-27 में सहरसा हवाई अड्डा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण मद में 147 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने के बाद जिले में हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना को अब वित्तीय आधार मिलने से स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होते ही हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में ठोस प्रगति संभव होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। उस घोषणा के बाद से ही लोगों की निगाहें बजट पर टिकी थीं। अब जब भूमि अधिग्रहण के लिए अलग से राशि का प्रावधान कर दिया गया है, तो इसे इस परियोजना के लिए निर्णायक कदम माना जा रहा है। स्थानी...