बांका, फरवरी 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी और जनहितकारी माना जा रहा है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेषरूप से ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश के साथ साथ बांका जिले के भी समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। खासकर जिले में स्कूली व उच्च शिक्षा के लिए बजट में की गई बढ़ोतरी से सूबे के शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की संभावना जताई जा रही है। जबकि बजट में प्रदेश के स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। वहीं जिन प्रखंडों में अब तक डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां नए कॉलेज खोलने की घोषणा से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जिले के ग्रामीण छात्रों को ना केवल उच्च श...