रामगढ़, जनवरी 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से महतो टोला, मरार के सामुदायिक भवन में आइरिस, (आईआरआईएस) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें महतो टोला और आस पास के इलाकों के करीब 100 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर आइरिस के चिकित्सकों ने मरीजों के आंखों का जांच किया। इस दौरान जिनकी आंखों की रोशनी कम पाई गई, उन्हें पॉवर का चश्मा प्रदान किया जाएगा। साथ ही जो मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, उन्हे निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कंपनी की ओर से की जाएगी। इसके अलावा 9 जनवरी को भी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय रांची रोड में एक और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। फोटो रामगढ़ 64 नेत्र जांच शिविर में मौजूद लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.