खगडि़या, दिसम्बर 7 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान युवाओं की सबसे मजबूत आवाज़ हैं। उनका स्पष्ट विज़न, संघर्षशील नीति और बिहार फर्स्ट-बिहारी फ़र्स्ट का विचार आज बिहार के युवाओं को नई दिशा दे रहा है। यह बातें रविवार को लोजपा आर की बैठक के दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कही। इस दौरान मो सऊद आलम ने अपने दर्जनों साथियों के साथ लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पार्टी की सदस्यता लिए लोगों ने कहा कि सांसद राजेश वर्मा के द्वारा लगातार लोकसभा क्षेत्र में समुचित विकास किया जा रहा है। कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने खासकर युवाओं में उत्साह और नई प्रेरणा जगाई है। कार्यक्रम के दौरान ऋतुराज जायसवाल, छोटू पोद्दार, सुधांशु पासवान, मुकुल आर्य ...