पटना, मई 17 -- बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने बिहार प्रोबेशन सेवा के 116 पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, 79 प्रोबेशन पदाधिकारी, 31 प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी और छह उप निदेशक (प्रोबेशन) का तबादला करते हुए उनको प्रक्षेत्रीय से लेकर अनुमंडल प्रोबेशन कार्यालयों में तैनात किया गया है। जहानाबाद के अनिल कुमार और अवनीश कुमार, सारण के विपिन चंद्र, बक्सर की दीपिका मिश्रा और लखीसराय के रामनंदन प्रसाद प्रक्षेत्रीय जिला प्रोबेशन कार्यालय बेऊर पटना में तैनात किए गए हैं। बेऊर पटना के सच्चिदानंद कुमार को प्रक्षेत्रीय कार्यालय सारण भेजा गया है। इनके अलावा कुमारी खुशबू कुमारी की बाढ़ और बिक्रम कुमार सिंह की मसौढ़ी अनुमंडल प्रोबेशन कार्यालय में तैनाती हुई है। विभाग ने सभी प्रोबेशन पदाधिकारियों को अविलंब नव पदस्थापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.