हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र हाजीपुर पेंशनर समाज की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। बैठक में आम चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त प्रवेक्षक भी शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला शाखा हाजीपुर का चुनाव 28 दिसंबर को आम चुनाव प्रवेक्षक देख रख में कराया जाएगा। सचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने आम चुनाव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आम चुनाव पेंशनर्स भवन में 11.30 बजे से आयोजित होगा। बैठक में पेंशनर्स के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...