जहानाबाद, फरवरी 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का जहानाबाद पुलिस लाइन में रविवार को शुभारंभ किया गया। एसपी अपराजिता लोहान ने इसकी शुरुआत की। सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ शुरू बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ करते हुए एसपी ने मीडिया और जहानाबाद वासियों को संबोधित करते हुए सुरक्षित जिले के निर्माण और जन-पुलिस समन्वय पर विशेष जोर दिया। पहले दिन जहानाबाद पुलिस केंद्र में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। खेल के माध्यम से पुलिस बल में टीम वर्क और अनुशासन की भावना को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया। बताया गया है कि पुलिस सप्ताह के मौके पर 25 फरवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। पुलिस लाइन के गेट से इसकी शुरुआत की जाएगी जो शहर के विभिन्न स्थानों तक जाएगा और पुन: पुलिस लाइन गेट कारगि...