औरंगाबाद, फरवरी 14 -- 22 फरवरी से 27 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर औरंगाबाद पुलिस के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जाना है। नशा मुक्ति पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बाल एवं महिला सशक्तिकरण पर निबंध लेखन का आयोजन होगा। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन पर भी कार्यक्रम होगा। इसमें रील, मीम्स, शॉर्ट वीडियो बनाए जाएंगे। इसका थीम नशा मुक्ति और साइबर अपराध रखा गया है। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दो हजार रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बताया गया कि चित्रकला, निबंध लेखन और डिजिटल कंटेंट क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.