भभुआ, फरवरी 22 -- पेज चार की खबर बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन प्रभात फेरी निकाली गयी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गयी नशा मुक्ति जागरुकता रैली जिले के भभुआ,बेलांव ,सबार सहित अन्य थाना क्षेत्र में निकाली गयी रैली भभुआ,रामपुर। हिन्दुस्तान टीम। बिहार पुलिस सप्ताह 2026के प्रथम दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कैमूर जिला अंतर्गत नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाकर प्रभात फेरी निकाली गयी। जिला मुख्यालय के भभुआ शहर की मुख्य सड़को पर पुलिस लाइन से कैमूर स्तम्भ तक पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर वर्षा रानी सहित काफी संख्या में पुलिस अफसर व जवान शामिल थे। उधर बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार व करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार प...