जमुई, फरवरी 24 -- झाझा । नगर संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को झाझा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगुवाई में स्कूली छात्र-छात्राओं का हुजूम विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पुलिसकर्मियों संग इस प्रभात फेरी में शामिल हुआ। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस द्वारा दिनांक 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर झाझा अनुमंडल पुलिस द्वारा दिनांक 26 फरवरी को अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में झाझा अनुमंडल के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के बच्चों को भाग लेने का अवसर होगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत निम्नलिखित विषय निर्धारित किए गए हैं: निबंध लेखन विषय: 1. महिला उत्पीड़न पर जागरूकता। पेंटिंग प्रतियोगिता विषय: नशा मुक्...