किशनगंज, फरवरी 24 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया किशनगंज बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पुलिस कैंप एवं अर्राबाड़ी थाना द्वारा सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय, विश्वास एवं सौहार्द को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया गया। छत्तरगाछ पुलिस कैंप के सौजन्य से प्लस 02 हाई स्कूल परिसर में कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में बच्चों के लिए रस्सीकूद, कबड्डी, सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। हाई स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आरंभ हुआ और दोपहर 01:00 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.