बेगुसराय, फरवरी 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत सोमवार को पुलिस लाइन के मैदान में नॉकआउट आधारित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहले दिन पुलिस एकादश ने चिकित्सक एकादश को एकतरफा मुकाबले में 73 रन से पराजित कर अगले चक्र में शान के साथ प्रवेश किया। 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले कुमार गौरव मैन ऑफ दी मैच चुने गये। पहले दिन के विजेता पुलिस एकादश का मुकाबला 25 फरवरी को मीडिया एकादश के बीच होगा। इससे पहले टॉस जीतकर पुलिस एकादश के कप्तान मनीष कुमार ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। एसडीपीओ-वन आनंद कुमार पांडेय और कुमार गौरव की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। निर्धारित 16 ओवर में पुलिस टीम ने सात विकेट खोकर 179 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कुमार गौरव ने 45 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। आनंद कुमार पांडेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.