औरंगाबाद, मई 29 -- गोह प्रखंड मुख्यालय के गौतम बुद्ध नगर भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक अरुण कुमार और उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस में चयनित लगभग दो दर्जन युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन गोह थानाध्यक्ष मो. इरशाद, पंसस सत्यपाल कुमार उर्फ भोला, एएसआई अशोक कुमार और अन्य लोगों ने दीप जला कर किया। समाजसेवी विकु त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करने से सफलता मिलती है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई दी। समारोह में बिहार पुलिस में चयनित अंजनी कुमारी, पिंटू कुमार, नीतीश कुमार, सहदेव कुमार, सुमित वर्मा, प्रियंका कुमारी, श्यामसुंदर, अविनाश तिवारी, सरतिया कुमारी, अमरेंद्र सिंह, धर्मवीर कुमार, ज्योति कुमारी, खुशबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.